नगर परिषद बीहट के वार्ड संख्या 14, 15, 16 में उप मुख्य पार्षद् ऋषिकेश कुमार ने किया निरीक्षण

 

आम जन के द्वारा शिकायत मिल रही थी की नल जल का पानी वार्डों में लगभग 3 महीने से बन्द है।

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

नगर परिषद बीहट के बारो राजदेवपुर वार्ड संख्या – 14, 15,16 में उप मुख्य पार्षद् ऋषिकेश कुमार ने नप क्षेत्र में चल रही योजनाओं का निरीक्षण किया।  उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने बताया कि वार्ड संख्या – 14 ,15, 16 के आम जन के द्वारा शिकायत मिल रही थी की नल जल का पानी वार्डों में लगभग 3 महीने से बन्द है। जनता पानी के बग़ैर त्राहि माम में है।

निरीक्षण के दौरान उप मुख्य पार्षद ने पाया कि कहीं नल जल  का पाइप नहीं पहुंचा तो कहीं आधा- अधूरा कार्य किया गया है। पानी ऑपरेटर गीता देवी पति मनोज राम ने उप मुख्य पार्षद से कहां की 2019 -20 में निर्मित नल जल योजन का पानी चलाने के नाम पर मिलने वाला मानदेय कभी मिला ही नहीं। हमारा परिवार इसी पर आश्रित है। लेकिन कोई देखने वाला नहीं है। वहीं उप मुख्य पार्षद ने कहा की इस संबंध में वह ज़िला पदाधिकारी बेगूसराय व नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को संज्ञान में देकर इसका निदान निकालने की प्रकिया को आगे बढाएंगें।

उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार के साथ वार्ड संख्या -14 के पार्षद प्रतिनिधि मुरारी , विनोद कुमार सिंह चन्द्रवंसी , राजेश कुमार , मनोरंजन कुमार , सुनील साह, अमित कुमार, पवन कुमार आदि नगर वासी निरीक्षण के दौरान मौजूद थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -