खगड़िया में पानी से भरे गड्ढे में गिरी कार, उद्योग विभाग के अधिकारी समेत तीन की मौत

DNB Bharat Desk

खगड़िया में अनियंत्रित होकर एक कार पानी से भरे गड्ढे में चली गई जिसमें उद्योग विभाग के एक अधिकारी समेत तीन की मौत हो गई। पटना से बैठक में शामिल होकर वापस किशनगंज लौट रहे थे उद्योग विभाग के अधिकारी

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार के खगड़िया में एक कार दुर्घटना में उद्योग विभाग के एक अधिकारी समेत तीन की मौत हो गई। घटना खगड़िया के महेशखुंट थाना क्षेत्र के काजीचक की है जहां पटना से किशनगंज जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे में गिर गई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर पानी भरे गड्ढे से कार को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसमे सवार तीनों व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।

- Sponsored Ads-

मृतकों की पहचान किशनगंज में तैनात उद्योग विभाग के उद्योग विस्तार पदाधिकारी पूर्णिया के मरंगा निवासी ओंकार भानु, विभाग के स्टेनो विनोद कुमार और पटना निवासी कार चालक के रूप में की गई है। बताया जाता है कि पटना में एक बैठक से वापस किशनगंज लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं मृतकों के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article