देश की आर्थिक, राजनितिक तथा सामाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार एक बड़ी बाधा है-प्रशांत रमणीया

DNB Bharat Desk

 

वित्तीय सतर्कता जागरूकता बढ़ाने के लिए दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक ने निकाली पदयात्रा ।

डीएनबी भारत डेस्क

केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार सरदार वल्लभ भाई पटेल के जयंती के अवसर पर दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक इस वर्ष विगत 30 अक्टूबर 23 से 05 नवम्बर 23 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मना रहा है|  इस वर्ष का थीम है – “ भ्रष्टाचार का विरोध करें; राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें ”I  उक्त अभियान के अंतर्गत आज दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक,क्षेत्रीय कार्यालय नवादा द्वारा क्षेत्रीय प्रबंधक विपुल सौरभ के नेतृत्व में प्रभात-फेरी निकाली गई।

- Sponsored Ads-

जिसमें अतिथि के रूप में जिला प्रशासन से वरीय उप समाहर्ता (बैंकिंग) प्रशांत रमणीया एवं अन्य अतिथिगण जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड, सुशांत रौशन; अग्रणी जिला प्रबंधक नवादा, संजीव कुमार दास; प्रखंड विकास पदाधिकारी नवादा सदर, अंजनी कुमार ने सयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर पदयात्रा की शुरुआत की जिसमें मंगर बिगहा मोड़ से चल कर जिला समाहरणालय, नवादा परिसर पहुंचकर पदयात्रा सभा में तब्दील हुई एवं उपस्थित सभी लोगों ने सत्यनिष्ठा की शपथ ली |

देश की आर्थिक, राजनितिक तथा सामाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार एक बड़ी बाधा है-प्रशांत रमणीया 2पुन: समाहरणालय से चल कर मंगर बिगहा मोड़ पहुंचकर पदयात्रा समाप्त हुई I इस मौके पर वरीय उप समाहर्ता(बैंकिंग) प्रशांत रमणीया ने कहा कि हमारे देश की आर्थिक, राजनितिक तथा सामाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार एक बड़ी बाधा है I भ्रष्टाचार का उन्मूलन करने के लिए सभी सम्बंधित पक्षों जैसे सरकार, नागरिकों तथा निजी क्षेत्र को एक साथ मिल कर कार्य करने की आवश्यकता है।

देश की आर्थिक, राजनितिक तथा सामाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार एक बड़ी बाधा है-प्रशांत रमणीया 3वहीं मौके पर जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड, सुशांत रौशन ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को सतर्क होना चाहिए तथा उसे सदैव ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों के प्रति वचनबद्ध होना चाहिये तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष में साथ देना चाहिए। उक्त मौके पर अग्रणी जिला प्रबंधक नवादा, संजीव कुमार दास ने कहा कि हमें सभी कार्य ईमानदारी तथा पारदर्शी रीति से करने की आवश्यकता है| हम सभी को अपने निजी आचरण में ईमानदारी दिखाकर, उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।

उक्त मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नवादा, अंजनी कुमार ने कहा कि जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी तथा कानून के नियमों का पालन करना चाहिए। ना तो रिश्वत लेना है और ना हीं रिश्वत देना है I उक्त मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक विपुल सौरभ ने कहा कि भ्रष्टाचार की किसी भी घटना की रिपोर्ट उचित एजेंसी को करना चाहिए | जनहित प्रकटीकरण और मुखबिरों के संरक्षण के संकल्प के तहत शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है I

उन्होंने बताया कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत नवादा और शेखपुरा जिलान्तर्गत कार्यरत सभी 81 शाखाओं में ग्राम सभा, निबंध लेखन, क्विज़ प्रतियोगिता, जिंगल प्रतियोगिता, वाकाथौन इत्यादि का आयोजन करके भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता फैलाया जा रहा है I साइबर फ्रॉड से बचने, ओटीपी ,पीन की गोपनीयता , खाता में नियमित लेन-देन,नोमनी जोड़ने के फायदा के सम्बन्ध में अवगत कराया जा रहा है I इस पदयात्रा में वित्तीय साक्षरता सलाहकार अभिजीत कुमार एवं बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय एवं विभिन्न शाखाओं से अधिकारी, कर्मी एवं प्रबुद्ध ग्राहक शामिल हुए ।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article