कृषि यांत्रिकीकरण योजना के आवेदन लिस्ट में बीहट का नाम जुड़ने से किसानों में हर्ष

DNB Bharat

बीहट नगर परिषद के किसान भी कृषि यंत्र खरीदने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

डीएनबी भारत डेस्क 

सचेतक सत्तारूढ़ दल सह स्थानीय तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह, छात्र संगठन एआईएसएफ के राज्य संयुक्त सचिव राकेश कुमार एवं छात्र नेता सौरभ कुमार के पहल पर राज्य सरकार की कृषि यांत्रिकीकरण योजना के साइट पर बीहट नगर परिषद का नाम जोड़ दिया गया है। अब बीहट नगर परिषद के किसान भी कृषि यंत्र खरीदने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

- Sponsored Ads-

जो भी किसान इस योजना के अंतर्गत अनुदान प्राप्त करना चाहते हैं वो कृषि विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट पर 10 नवंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत अब कुल 108 प्रकार के कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जाएगा। जिसमें खेत की जुताई, बुवाई, निकाय, गुड़ाई, सिंचाई, कटाई, उद्यान आदि से संबंधित कृषि यंत्र शामिल किए गए हैं।

विदित हो कि पिछले चार वर्षों से बीहट नगर परिषद क्षेत्र के बीहट 1,2,3,4 पंचायत, गढहाड़ा 1,2 एवं राजवाड़ा का नाम इस योजना के आवेदन लिस्ट में नहीं था। छात्र नेता राकेश कुमार एवं सौरभ कुमार को बीहट के कुछ किसानों के द्वारा जब ये जानकारी मिली तो वे इसके निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों के पास दौड़ लगाना शुरू कर दिया। बीते 27 अक्टूबर को राकेश कुमार एवं सुशील ,उमा राज के नेतृत्व में एआईएसएफ का एक प्रतिनिधिमंडल बिहार के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत से पटना स्थित आवास पर मिला और उक्त समस्याओं के निदान की मांग की थी।

कृषि मंत्री के आदेश पर 1 नवंबर से योजना से वंचित जगहों के नाम को आवेदन लिस्ट में जोड़ दिया गया। विभाग की गलती से बीहट के किसान पिछले चार वर्षो से इस योजना के लाभ से वंचित थे। स्थानीय किसान अजीत सिंह, राहुल कुमार, चंदन सिंह, रामाश्रय सिंह, नवल किशोर सिंह आदि ने इसे उपलब्धि बताते हुए हर्ष व्यक्त किया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article