बेगूसराय में राजजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई बिहार केशरी श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

मंगलवार को राष्ट्रीय जनजन पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डा सोनू शंकर के मां शैल सर्विस पैट्रोल पम्प असुरारी स्थित कार्यालय कक्ष में राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार के निर्देश पर बिहार केसरी डॉ श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। इसी क्रम में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों तथा जिला मुख्यालय में भी श्रीकृष्ण सिंह की जयंती मनाई गई। वहीं श्रीकृष्ण बाबू के तैल चित्र पर पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने पुष्प माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव डॉ सोनू शंकर ने कहा कि श्री बिहार केसरी बाबू बेगूसराय जिले को एक नई उंचाई पर उस समय पहूंचाया जब देश आजाद हुआ और राज्य के पास कोई पूंजी निवेश करने का प्लान नहीं था।

- Sponsored Ads-

उन्होंने बेगूसराय को अपनी कर्मभूमि बनाया इससे बड़ा पहचान बेगूसराय के लिए और क्या हो सकता था उस समय। आज़ उन्हीं के बताए मार्ग पर बेगूसराय जिला दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर समृद्ध हो रही है जरूरत इसे पर्यटन, कला एवं संस्कृति, शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में सम्यक रूप से विकसित करने का। तभी यहां अधिक से अधिक पूंजी पति अपनी पूंजी निवेश करेंगें। संबोधन के आखिरी में उन्होंने यही कहा कि उनके बताए मार्गों पर चलना और सपने को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों और जनसेवकों ने श्रीबाबू की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने और उनके सपनों का बिहार बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार, महिला जिलाध्यक्ष सुमित्रा देवी, उपाध्यक्ष रामरतन सिंह, सचिव पीयूष कुमार, मनोज कुमार राहुल, बीरेंद्र कुमार, सीताराम, केशव कुमार, किशन कुमार, टिंकू कुमार सहित सैंकड़ों की संख्या में जनसेवक उपस्थित रहे।

बेगूसराय से धर्मवीर कुमार 

Share This Article