बेगूसराय में अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में आज मौत हो गई।

बेगूसराय में अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत 2मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया और सभी बिलख बिलख कर रोने लगे। बताते चलें कि बीते 29 मार्च की शाम बीरपुर थाना इलाके अन्तर्गत पर्रा गांव की है। 68 वर्षीय मृतक रामजतन साह बीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले रामसकल साह के पुत्र थे।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत 3परिजनों ने बताया कि बीते 29 मार्च की शाम साइकिल पर सवार होकर मृतक अपने गांव से फुलकारी चौक जा रहा था तभी पर्रा गांव के निकट पहुंचते ही अज्ञात बाइक सवार ने उसे टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था घर वालों ने बताया कि सूचना पाकर आनन-फानन में उसे इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से रेफर के बाद सदर अस्पताल बेगूसराय में इलाजरत थे जहां इलाज के दौरान सोमवार की अहले सुबह जख्मी ने दम तोड़ दी वहीं दुर्घटना में जख्मी के मौत की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज कर अपने आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बेगूसराय में अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत 4बताया जाता है कि मृतक प्रदेश में रहकर मोटिया के तौर पर मजदूरी किया करता था और 6 माह पूर्व ही अपने गांव लौट कर आया था अन्य दिनों की भांति बीते 29 मार्च की शाम वह सब्जी खरीदने फुलकारी चौक आ रहा था तभी तेज रफ्तार बाइक की भेंट चढ़कर उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। फिलहाल असमय कमाऊ गार्जियन की हुए दर्दनाक मौत को लेकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article