नालंदा: भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग टोबगे पहुंचे राजगीर, जापानी भूटान मंदिर का किया उद्घाटन

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

गुरुवार को भूटान के प्रधानमंत्री दशा टोबगे अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर स्थित भूटानी मंदिर पहुंचे। जहां पंच पहाड़ियों के बीचबोच स्थित भूटान के प्रधानमंत्री ने नवनिर्मित भूटानी मंदिर का उद्घाटन किया।बौद्ध धर्मावलंबियों ने पारंपारिक तरीके से पूजा पथ किया।

 नालंदा: भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग टोबगे पहुंचे राजगीर, जापानी भूटान मंदिर का किया उद्घाटन 2इस मौके पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू के अलावे अतिथि के रूप में जेई खेनपों बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मंत्री सुनील सिंह जिलाधिकारी एसपी मौजूद रहे। इस मौके पर भूटान से आए बौद्ध धर्मावलंबियों ने कहा की यह यात्रा भारत-भूटान के सांस्.तिक आदान-प्रदान को सशक्त करेगी और नालंदा ज्ञान व मित्रता का सेतु बना रहेगा।

नालंदा: भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग टोबगे पहुंचे राजगीर, जापानी भूटान मंदिर का किया उद्घाटन 3भूटान से आए हुए अतिथियों ने कहा कि राजकीय क्रिया आज का दिन ऐतिहासिक दिन है क्योंकि राज्य सरकार और केंद्र सरकार के पहले से ही इस भूटानी मंदिर का निर्माण किया गया जिसका आज उद्घाटन हुआ है। आज हम लोग के लिए भी ऐतिहासिक पल है। राजगीर कैसी जगह है जिसका नाम विश्व के पटल पर प्रसिद्ध है और ऐसी जगह पर सरकार की पहल और भूटान सरकार की पहल से इस मंदिर का निर्माण होना कहीं ना कहीं दोनों देशों के रिश्ते को और मजबूत करेगा। 

नालंदा: भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग टोबगे पहुंचे राजगीर, जापानी भूटान मंदिर का किया उद्घाटन 4इस मौके पर भूटान के कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। वहीं केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि राजगीर एक ऐसी पवित्र धर्मस्थली है, जहां देश और दुनिया भर से लोग दर्शन के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि राजगीर और बोधगया की धरती पर जो भी आता है, वह स्वयं को पवित्र महसूस करता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बुद्ध के संदेश को दुनिया तक पहुँचाने का कार्य किया है।

 नालंदा: भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग टोबगे पहुंचे राजगीर, जापानी भूटान मंदिर का किया उद्घाटन 5भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं, बल्कि बुद्ध का मार्ग दिया है। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद श्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र (UN) में भी यह संदेश दिया था। किरण रिजिजू ने कहा कि भारत बुद्ध और सनातन संस्कृति की भूमि है। यही धरती पूरी दुनिया को शांति और सद्भाव का संदेश देती है। राजगीर इस संदेश का प्रमुख केंद्र है।

Share This Article