मधुरापुर के वामपंथी नेता स्व देवेन्द्र प्रसाद सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

DNB Bharat

तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह ने कहा देवेन्द्र बाबु गरीबों के मसीहा थे, उनका निधन पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति।

डीएनबी भारत डेस्क 
वामपंथ के मार्ग पर चलना आसान काम नहीं है। यह काम वही लोग कर सकते हैं जिन्हें समाज के लोगों से प्रेम और जुड़ाव है। स्व देवेन्द्र प्रसाद सिंह को भी गरीबों और हासिए पर के लोगों के प्रति काफी हमदर्दी थी इसलिए ही उन्होंने लाल झंडे को थामा और जन्मभूमि मधुरापुर होते हुए भी झारखंड में मजदूरों के लिए लगातार संघर्षशील रहे।

उक्त बातें तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह ने मधुरापुर में दिवंगत देवेन्द्र प्रसाद सिंह के श्रद्धांजलि सभा में कही। अपने संबोधन में पूर्व विधायक अवधेश राय ने कहा कि देवेन्द्र प्रसाद सिंह का झारखंड के रामगढ़ में पार्टी की स्थापना से लेकर बेगूसराय में छात्र आन्दोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा। कम्युनिस्ट पार्टी को मजबूत बनाने में उनका अहम योगदान रहा।

- Sponsored Ads-

श्रद्धांजलि सभा को प्रगतिशील लेखक संघ के राम कुमार, ललन लालित्य, आरबीएस कॉलेज के प्राचार्य मो गाजी सलाउद्दीन, झारखंड से आए अरुण कुमार सिंह, एसएन ठाकुर, अशोक सिंह, गणेश सिंह आदि दर्जनों लोगों ने भी सम्बोधित किया। इससे पूर्व दर्जनों लोगों नें मधुरापुर शाखा सचिव मणिभूषण सिंह और अरूण यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय रामेश्वर सिंह स्मारक भवन से जुलूस की शक्ल में देवेन्द्र प्रसाद सिंह अमर रहे का नारा लगाते हुए उनके आवास तक पहुंचे।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article