वीरपुर पीएचसी में 25 यक्ष्मा रोगीयों के बीच बांटे गए उपरी अहार कीट

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को वीरपुर पीएचसी में वरीय यक्ष्मा पदाधिकारी मृगांक मनोज के मौजूदगी में इंडियन आॅयल काॅर्पोरेशन लिमिटेड बरौनी के द्वारा उपलब्ध कराए गए काॅर्पोरेट समाजिक दायित्व के अंतर्गत टी0 बी0 मरीजों के लिए निक्षय पोषण आहार कीट का वितरण तेजी पासवान,राजेश सहनी,कौशल कुमार,निलम देवी,विपिन कुमार,मोनु कुमार समेत 25 लोगों के बीच किया गया।

- Sponsored Ads-

वीरपुर पीएचसी में 25 यक्ष्मा रोगीयों के बीच बांटे गए उपरी अहार कीट 2इस संबंध में यक्ष्मा पदाधिकारी मृगांक मनोज ने बताया कि यक्ष्मा से संबंधित रोगीयों को 6 माह तक मुफ्त में दवा के अलावे 500 रूपए प्रति माह खाने पीने के लिए और निक्षय पोषण आहार कीट  दिया जाता है। मौके पर इनोभेटर इन इंडिया के विशाल कुमार,स्वास्थ्य प्रबंधक भवेश वर्मा आदि मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article