राज्य के 328 सीएचओ को मानसिक स्वास्थ्य पर दिया जाएगा प्रशिक्षणः मंगल पांडेय

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग राज्य में बेहतर शारीरिक स्वास्थ्य के साथ – साथ मानसिक स्वास्थ्य सुनिश्चित करने की दिशा में भी प्रयासरत है। इसे लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति एवं निमहंस (राष्ट्रीय मानिसक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान) के मध्य एकरारनामा हुआ है। इस कड़ी में निमहंस राज्य के 328 सीएचओ (सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों) को ऑनलाइन मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न आयामों पर प्रशिक्षण देगी। यह प्रशिक्षण 2 जुलाई से प्रारंभ होकर 19 जुलाई को समाप्त होगा।

- Sponsored Ads-

मंगल पांडेय ने कहा कि प्रशिक्षण में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न आयामों को शामिल किया गया है। जिसमें अवसाद, आत्महत्या, गंभीर मानसिक विकार, नशीले पदार्थ के सेवन से जुड़े विकार एवं आपदा प्रबंधन जैसे गंभीर बिंदुओं पर प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण हेतु टॉपिक और शेड्यूल तैयार किया गया है। ये प्रशिक्षण तीन जिलों में आयोजित होगी। जिसमें रोहतास, समस्तीपुर और पूर्णिया शामिल हैं। प्रत्येक सप्ताह में दो सत्र एवं कुल छः सत्र में एक बैच का प्रशिक्षण पूरा किया जाएगा।

पांडेय ने कहा इस प्रशिक्षण के माध्यम से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर नियुक्त सीएचओ को सामुदायिक स्तर पर मानसिक अवसाद और तनाव का सामना करने वाले मरीजों की पहचान करने में आसानी होगी। अवसाद एवं गंभीर मानसिक विकार ही कई बार आत्महत्या की वजह भी बनता है। इस लिहाज से स्वास्थ्यकर्मियों का यह प्रशिक्षण समुदाय स्तर पर बेहतर मानसिक स्वास्थ्य सुनिश्चित करने में कारगर साबित होगी। साथ ही नशीले पदार्थों के सेवन से उत्पन्न दुष्परिणाम से लोगों को प्रारंभिक स्तर पर ही परामर्श और इलाज मिल सकेगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article