बेगूसराय में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के सिंघौल थानाक्षेत्र अंतर्गत सिंघौल हाॅल्ट के पास की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में ट्रेन से कटकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के सिंघौल हॉट के समीप की है। मृत युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंघौल वार्ड नंबर 1 के रहने वाले शिवनारायण शाह का पुत्र पांडव कुमार शाह के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

परिजनों ने बताया कि पांडव कुमार नशा का आदि था। लगातार नशा करते रहता था। घर वाले लगातार उसको समझने का प्रयास करते थे। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। उन्होंने बताया कि नशे की हालत में ही रेल ट्रैक पर चला गया।

जिससे ट्रेन की चपेट में आने से पांडव कुमार की मौत हो गई। फिलहाल इस घटना की सूचना सिंघौल थाने पुलिस को लगी। मौके पर सिंघौल थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article