तेघड़ा में नामांकन के अंतिम दिन कई दिग्गजों ने अपने नामांकन का पर्चा दाखिल किया

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

तेघड़ा नगर परिषद के चुनाव हेतु नामांकन के अंतिम दिन कई दिग्गजों ने गाजे बाजे और अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ प्रखण्ड कार्यालय पहुँचकर निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। सोमवार को राजद के जिलाध्यक्ष मोहित यादव की धर्मपत्नी औझली देवी ने भारी संख्या में अपने समर्थकों के साथ प्रखण्ड कार्यालय पहुँचकर मुख्य पार्षद पद के लिये नामांकन का पर्चा दाखिल किया।

- Sponsored Ads-

राजद के जिला महासचिव मकबूल आलम के परिवार से रेहाना खातुन और लोजपा समर्थित उम्मीदवार सुशीला देवी ने भी मुख्य पार्षद पद के लिये नामांकन का पर्चा भरा। निर्वाची पदाधिकारी ने जानकारी देते हुये बताया कि तेघड़ा नगर परिषद से नामांकन की अंतिम तिथि तक मुख्य पार्षद पद के लिये सोनाली भारती, शालिनी देवी, मंजूषा देवी, नीलम देवी, सुशीला देवी, औझली देवी, जलेश्वरी देवी और रेहाना खातुन ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

मुख्य पार्षद पद के लिये कुल 8 अभ्यर्थियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। वहीं उप मुख्य पार्षद पद के लिये सोनी देवी, रागिनी देवी, नसीमा खातुन, जीनत प्रवीण, प्रियम देवी और पूनम देवी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उप मुख्य पार्षद पद के लिये कुल 6 अभ्यर्थियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। नामांकन पत्रों की जाँच 20 सितंबर को होगी जबकि अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापसी की तिथि 22 से 24 सितंबर तक निर्धारित है। 25 सितंबर को प्रतीक चिन्ह आबंटित किये जायेंगे। 10 अक्टूबर को मतदान होगा तथा मतों की गिनती 12 अक्टूबर को होगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article