बेगूसराय में शराबबंदी पर सवाल: नशे में धुत युवक का सदर अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, बोला- ‘जब हर जगह मिल रही, तो पिएंगे ही’

DNB Bharat Desk

बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन इसके बावजूद शराब पीने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय से है जहां शराब के नशे में एक युवक ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया और हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि लाखों थाना पुलिस ने सफापुर इलाके से एक युवक को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार उसे मेडिकल जांच के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया गया। मेडिकल टेस्ट के बाद युवक ने अस्पताल परिसर में करीब एक घंटे तक जमकर हंगामा किया।इस दौरान उसने पुलिस और अस्पताल कर्मियों के सामने हाई वोल्टेज ड्रामा किया, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

शबेगूसराय में शराबबंदी पर सवाल: नशे में धुत युवक का सदर अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, बोला- ‘जब हर जगह मिल रही, तो पिएंगे ही’ 2राबी युवक ने कहा कि उसने थोड़ी सी शराब पी थी। साथ ही उसने दावा किया कि जब खुलेआम हर जगह शराब मिल रही है, तो लोग शराब पिएंगे ही। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को समझा-बुझाकर शांत कराया। युवक की पहचान सफापुर निवासी विक्की पासवान के रूप में की गई है। 

बेगूसराय में शराबबंदी पर सवाल: नशे में धुत युवक का सदर अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, बोला- ‘जब हर जगह मिल रही, तो पिएंगे ही’ 3मेडिकल जांच पूरी होने के बाद लाखों थाना पुलिस उसे अपने साथ थाना ले गई, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शराबबंदी वाले राज्य में इस तरह की घटनाएं कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article