समस्तीपुर में डबल मर्डर: शराब माफिया समेत दो की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत; पुलिस जांच में जुटी

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के चकमहेसी थाना क्षेत्र अंतर्गत नामापुर दरियापार वार्ड संख्या-6 में देर रात डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात बदमाशों ने शराब माफिया प्रभात चौधरी और उसके साथी सन्नी कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। 

- Sponsored Ads-

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर डीएसपी, एसपी और डीआईजी सहित कई थानों की पुलिस पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

 समस्तीपुर में डबल मर्डर: शराब माफिया समेत दो की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत; पुलिस जांच में जुटी 2पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article