कैमूर: जिला परिषद अध्यक्ष पर लगा मारपीट का आरोप, थाना में जिप के खिलाफ हुई प्राथमिकी

DNB Bharat Desk

 

राजनीतिक साजिश के तहत जिप को बदनाम करने की हो रही है साजिश-जिप अध्यक्ष

डीएनबी भारत डेस्क

कैमूर जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह के पति बंटी सिंह पर एक युवक ने मारपीट और धमकाने को लेकर रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है  बता दे कि पूरा मामला सरकारी ट्यूबवेल से पानी ले जाने के दौरान हुआ पीड़ित युवक ने बताया कि सरकारी ट्यूबवेल मेरे खेत में ही लगा है लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष उस ट्यूबवेल से किसी को भी पानी ले जाने की अनुमति नहीं देती हैं

- Sponsored Ads-

कैमूर: जिला परिषद अध्यक्ष पर लगा मारपीट का आरोप, थाना में जिप के खिलाफ हुई प्राथमिकी 2वहीं जब मैं ट्यूबवेल में पहुंचा और पानी ले जाने लगा तब उनके ड्राइवर बॉडीगार्ड और मुंशी द्वारा मुझे लाठी  डंडे से मारपीट कर बुरी तरीके से घायल कर दिया गया ।वही इस मामले पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत हमारे छवि को धूमिल करने का काम किया जा रहा है रही बात मेरे पति बंटी सिंह की तो वह उस दिन लड़ाई वाली जगह पर मौजूद नहीं थे और ना ही मेरा अंगरक्षक मौजूद था।

कैमूर: जिला परिषद अध्यक्ष पर लगा मारपीट का आरोप, थाना में जिप के खिलाफ हुई प्राथमिकी 3वहीं जिला परिषद उपाध्यक्ष ने बोला कि जो भी आरोप लगा है वह पूरी तरीके से बे बुनियाद है वही जिस दिन की यह घटना बताई जा रही है उसे दिन ना तो जिला परिषद अध्यक्ष और उनके पति घटनास्थल पर मौजूद थे एक पूरी तरीके से राजनीतिक साजिश है ।

कैमूर संवाददाता देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article