बिहार थाना के पत्रकार नगर की घटना।
डीएनबी भारत डेस्क

बिहार थाना क्षेत्र इलाके के पत्रकार नगर में बदमाशों ने चालक और उपचालक के साथ बस को रोककर मारपीट किया।बस के उपचालक पप्पू यादव ने बताया कि चार दिन पूर्व रोजाना की तरह रामचंद्रपुर से बस बरबीघा जा रही थी तभी कुछ बदमाशों ने बस को रोकने का प्रयास किया लेकिन जब बस नहीं रुकी तो कहासुनी हुई।
उसी विवाद को लेकर सोमवार की सुबह जब बस रामचंद्रपुर से बरबीघा के लिए जा रही थी तभी यादव लॉज पत्रकार नगर के पास चार बदमाशों ने बस पर चढ़कर चालक नीतीश कुमार और उपचालक पप्पू कुमार के ऊपर लाठी डंडे से हमला कर जख्मी कर दिया।बस चालक के पास में रखे पांच हजार रुपए भी लुट लिया।
सबसे बड़ी बात यह है कि जिस जगह पर यह घटना घटी वहां से बिहार थाना की दूरी महज दो सौ मीटर की दूरी पर है बावजूद बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया।मारपीट के दौरान बस में बैठे यात्रियों में भगदड़ मच गई। फिलहाल पुलिस द्वारा दोनों जख्मी की इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
डीएनबी भारत डेस्क