नालंदा: युवक की चाकु गोदकर हत्या,शव को रेलवे लाइन के किनारे फेका

DNB Bharat Desk

मृतक के पिता जगदीश यादव का आरोप है कि युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर शव को रेलवे लाइन के समीप फेंक दिया गया है ताकि ट्रेन की चपेट में आने से घटना प्रतीत हो।

डीएनबी भारत डेस्क

दीपनगर थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर राजगीर रेलखंड के तुंगी हाल्ट के भटविघा गांव के समीप एक युवक के शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई । मृतक की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के नगमा गांव निवासी जगदीश यादव का 30 वर्षीय पुत्र प्रमोद यादव के रूप में किया गई है । मृतक ट्रक ड्राइवर था ।

- Sponsored Ads-

मृतक के पिता जगदीश यादव का आरोप है कि युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर शव को रेलवे लाइन के समीप फेंक दिया गया है ताकि ट्रेन की चपेट में आने से घटना प्रतीत हो, 7 जून को बिहार शरीफ के देकुली घाट मोहल्ले में नगर थाना क्षेत्र के नकटपुरा गांव के रहने वाले राहुल कुमार को चाकू मार बदमाशों के द्वारा हत्या कर दी गई थी। इस मामले में प्रमोद यादव का भाई बलम आरोपित है।

नालंदा: युवक की चाकु गोदकर हत्या,शव को रेलवे लाइन के किनारे फेका 2 कार्रवाई नहीं होने से उग्र परिजनों ने अस्पताल चौराहा को जाम कर दिया। परिवार वाले प्रतिशोध में चाकुओं से गोद कर हत्या की बात बता रहे हैं। दीपनगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article