डीएनबी भारत डेस्क
बिहार की राजधानी पटना में एयर इंडिया की एक फ्लाइट अचानक हवा में हिलने लगी जिसके बाद फ्लाइट में सवार यात्रियों की सांस हलक में अटक गई। दरअसल पटना में बारिश की मौसम की वजह से अचानक हवा में हिलने लगी। जिसके बाद विमान में सवार 122 यात्रियों की जान हलक में अटक गई वहीं एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियों की सांसें भी फूल गई।
- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि दिल्ली से पटना आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट लैंड करने से करीब बीस मिनट पहले काफी ऊंचाई पर अचानक तेज हिलने लगी। अचानक विमान के तेज हिलने की वजह से क्रू मेंबर्स समेत यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हालांकि पायलट ने अपनी सूझ बूझ का परिचय देते हुए विमान को थोड़ी देर बाद लैंड करने का निर्णय लिया और हवा में विमान को कंट्रोल कर लिया। फिर विमान की सफल लैंडिंग कराई गई।
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-