सोनपुर मेला का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तैयारी जोरों पर

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

कोरोना महामारी की वजह से देश और दुनिया में कई बड़े आयोजनों को रद्द कर दिया गया था। वहीं इस वर्ष कोरोना में स्थिरता को देखने के बाद अब आयोजन किया जा रहा है। इस सबके बीच एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला सोनपुर मेला का आयोजन भी इस वर्ष किया जा रहा है। एक महीने तक चलने वाले इस मेला का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार छः नवंबर को करेंगे।

- Sponsored Ads-

सोनपुर एसडीएम सुनील कुमार ने बताया कि सोनपुर मेला की तैयारी की जा रही है। साथ ही इस बार मेला उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वीकृति दे दी है। विदित हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब वर्ष 2005 में मुख्यमंत्री बने थे तब इस मेले में उद्घाटन किया था और उसके बाद सीधे 2022 में इस मेला का उद्घाटन करेंगे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article