पटना के होटल मौर्या समेत मालिक के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, यूपी में घोटाला से जुड़ा है तार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार की राजधानी पटना में स्थित सबसे बड़े होटलों में एक होटल मौर्या और इसके के मालिक के घर पर रविवार को ईडी ने छापेमारी की। होटल मौर्या के मालिक एसपी सिन्हा के अन्य ठिकानों पर भी ईडी ने एक साथ छापेमारी की और कई कागजातों को खंगाला। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान ईडी की टीम को भारी मात्रा में कैश और जेवरात बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी में बरामद कैश को गिनने के लिए नोट काउंटिंग मशीन मंगाया गया है।

- Sponsored Ads-

हालांकि अभी कैश और जेवरात बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि होटल मौर्या के मालिक के नियमित रूप से पटना में नहीं रहने के कारण ईडी की टीम ने उनके सीए और अन्य स्टाफ से पूछताछ की साथ ही होटल में बुकिंग और अन्य मामले की जानकारी ली। इस दौरान होटल मौर्या के बारे में ईडी के अधिकारियों ने तमाम जानकारियां ली है साथ ही यहां ठहरने वाले गेस्ट्स की भी जानकारी ली है।

हालांकि छापेमारी के कारणों के बारे में कुछ खास स्पष्ट नहीं हो सकी है लेकिन जानकारी मिल रही है कि यूपी के किसी घोटाले या धांधली के मामले की जांच ईडी कर रही है और इसी सिलसिले में कुछ तार इस होटल और इसके मालिक से जुड़े हैं। इसी वजह से यह छापेमारी की गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article