बेगूसराय: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत 

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के सिहमा निवासी कारी दास के 22 वर्षीय पुत्र सूरज दास की इलाज के दौरान सोमवार की देर रात मौत हो गयी । इसकी जानकारी स्वजनों ने दिया है। बताते चले कि सूरज अपने पड़ोसी छोटन दास के पुत्र लालो दास के साथ अपने ससुराल चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के आकोपुर गांव से वाइक से अपने घर सिहमा  लौट रहा था।

- Sponsored Ads-

घर लौटने के क्रम में दौलतपुर पेट्रोल पंप के समीप एसएच 55 पर असंतुलित होकर वाइक से गिरकर दुर्घटना ग्रस्त  होकर जख्मी हो गया। वाइक दुर्घटना की सूचना मिलने पर खोदावंदपुर पुलिस का गस्ती दल का अधिकारी एसएई मुंजी सिंह दोनो घायलों को पुलिस जीप में लादकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर  में भर्ती कराया।

यहां पर प्राथिमिक इलाज के उपरांत चिकित्सको ने गंभीर रूप से जख्मी दोनो युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार की देर रात सूरज की मौत हो गयी। जबकि लालो दास जीवन और मौत से जुंझ रहा है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article