आग बुझाने के दौरान दम घुटने से एक युवक की दर्दनाक मौत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के नयागांव थाना क्षेत्र के खड़कपुर गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में आग बुझाने के दौरान बहुत ज्यादा धुआं होने के कारण युवक की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना नयागांव थाना क्षेत्र के खड़कपुर गांव की है। मृतक युवक की पहचान खड़कपुर गांव के रहने वाले अरविंद रजक का पुत्र मिथलेश रजक के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

परिजनों ने बताया कि सोमवार की रात गांव में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद उस जगह काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया और लोग इधर-उधर जान बचाकर भागने लगे वहीं मृतक युवक मिथलेश रजक के द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया।

इस दौरान बहुत ज्यादा धुआं रहने के कारण दम घुटने से मिथलेश की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना पर नयागांव थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। बताते चलें कि बेगूसराय में लगातार आग का कहर देखने को मिल रहा है जिसके कारण आग लगने से कई घर जलकर राख हो गया है। घर जलने के बाद लोग घर से बेघर रहने को मजबूर हैं।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article