मिशन इन्द्र धनुष का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व नगर परिषद सदस्य के द्वारा संयुक्त रुप से किया गया

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूंसराय जिले के समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी क्षेत्र अन्तर्गत नगर परिषद बीहट के वार्ड संख्या -08 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या -19 पर सोमवार को मिशन इन्द्र धनुष कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सह मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरौनी डा संतोष कुमार झा ने संयुक्त रूप से बच्चों को खुराक देकर व फीता काटकर उद्घाटन किया।

- Sponsored Ads-

उद्घाटन के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि मिशन इन्द्र धनुष कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिला व नवजात से पांच वर्ष के बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत वैसे जगहों को चिन्हित किया गया है जहां किसी कारणवश नियमित टीकाकरण छुट गया था।

मिशन इन्द्र धनुष का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व नगर परिषद सदस्य के द्वारा संयुक्त रुप से किया गया 2मौके पर बीएमसी युनिसेफ सुधीर कुमार, आशा फैसलीटेटर कुसुम कुमारी, आशा कार्यकर्ता रेखा कुमारी एवं आंगनवाड़ी सेविका,सहायिका सहित अन्य उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवादाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article