बेगूसराय: तेज रफ्तार का कहर जारी,ट्रक से कुचलकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में लगातार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। एक के बाद एक सड़क दुघर्टना के बावजूद प्रशासन तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। इसी करीब एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया,जिससे उक्त व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

- Sponsored Ads-

मौत के बाद काफी देर तक घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वहीं मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के बिनटोली के समीप की है। मृत व्यक्ति की पहचान साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के बिन टोली के रहने वाले धनेश्वर यादव के रूप में की गई है।

बेगूसराय: तेज रफ्तार का कहर जारी,ट्रक से कुचलकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम 2परिजनों ने बताया कि मृतक धनेश्वर यादव मंदिर पर पूजा करने जा रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया जिससे धनेश्वर यादव की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।वही घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने साहेवपुर कमाल थाना पुलिस को दी।

मौके पर साहेवपुर कमाल थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार बबलु की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article