जी 20 सम्मेलन के पहले दिन राष्ट्रपति भवन में डिनर, शामिल हुए कई राज्यों के सीएम

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जी 20 शिखर सम्मेलन के पहले दिन राष्ट्रपति ने विदेशी मेहमानों के साथ ही देश भर के सभी मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों को डिनर के लिए आमंत्रित किया था जिसमें बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री ने हिस्सा लिया। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष को न्योता नहीं दिए जाने के कारण छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस डिनर में शामिल नहीं हुए।

- Sponsored Ads-

डिनर के दौरान एक तस्वीर में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिखाई दिए जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर, आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी, तमिलनाडु के सीएम स्टालिन, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया, केरल के सीएम पी विजयन डिनर कार्यक्रम में नहीं दिखाई दिए

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article