‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत घर घर से मिट्टी किया गया एकत्रित

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नेहरू युवा केंद्र के द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में ‘मेरी माटी-मेरा देश’ कार्यक्रम अंतर्गत अमृत कलश यात्रा का आयोजन रविवार को किया गया, जिसमें अमृत कलश यात्रा निकाली गयी। वैशाली, कैमूर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर जिले के नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक और युवा क्लब के युवाओं द्वारा इन जिलों के विभिन्न प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांव में ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान चला कर घर – घर जाकर अमृत कलश में मिट्टी और चावल एकत्रित किया गया।

नेहरू युवा केन्द्र, वैशाली द्वारा भगवानपुर प्रखंड में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम शाहमिंया रोहुआ के पट्टी बंधु राय गांव में अमृत कलश में घर घर जाकर माटी चावल एकत्र किया गया।उधर,दरभंगा के हायाघाट प्रखंड अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर सहित कई पंचायत के जनप्रतिनिधि और नेहरू युवा केंद्र, दरभंगा के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। दूसरी ओर नेहरू युवा केंद्र, कैमूर के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों में मेरी माटी- मेरा देश कार्यक्रम अंतर्गत अमृत कलश यात्रा का आयोजन स्वयंसेवकों/समाजसेवियों/युवा मंडल/ महिला मंडल के माध्यम से प्रखंड चैनपुर, प्रखंड रामगढ़, प्रखंड नूआव, प्रखंड भगवानपुर आदि में मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम अंतर्गत अमृत कलश यात्रा निकाली गयी।

- Sponsored Ads-

01 सितंबर, 2023 को अनुराग ठाकुर, केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री, भारत सरकार के आवाहन पर शुरू किया गया है, जिसका समापन 30 सितंबर 2023 को होना है। इसमें प्रत्येक घर से मिट्टी तथा चावल इकट्ठा करके दिल्ली भेजा जाना है। जहां इस मिट्टी से अमृत वाटिका का निर्माण किया जाना है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article