कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नालंदा के स्कूल में उत्सवी माहौल, बच्चे बने राधा और कृष्ण

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

पूरे देश में कल यानी 7 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी लेकिन नालंदा में आज से ही जन्माष्टमी का उत्सव दिखने लगा है। स्थानीय कमरुद्दीनगंज इलाके में कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। जहां छोटे-छोटे बच्चे राधा और कृष्णा के स्वरूप में काफी आकर्षक दिख रहे थे।

विद्यालय की शिक्षिका भी भगवान श्री कृष्ण के भक्ति धुन पर जमकर थिरकीं जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान वहां पर मौजूद बच्चों के अभिभावकों ने भगवान श्री कृष्ण की जीवन पर प्रकाश डाला ताकि बच्चे भी अपने आप को अच्छे तरीके से डेवलप कर सके। बच्चो में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

- Sponsored Ads-

नालंदा से ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article