मारपीट कांड के फरार आरोपी को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना कांड संख्या 192/25 मारपीट मामले में फरार चल रहे आरोपी को भगवानपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी अपने गांव के आसपास छिपा हुआ है।

- Sponsored Ads-

सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई।पुलिस ने कविया गांव से सागर पासवान के पुत्र मुकेश पासवान, को गिरफ्तार किया। आरोपी पर पूर्व में मारपीट का मामला दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसके कारण पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूती मिली है और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article