‘चांद पर चंद्रयान 3’ – सीएम नीतीश ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चांद पर चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि चन्द्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग कराकर भारत ने अंतरिक्ष में एक नया इतिहास रच दिया है, जिस पर हर भारतवासी गौरवान्वित है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है, जिसके लिये वे बधाई के पात्र हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article