वाराणसी से रांची जा रही आसनसोल पैसेंजर में महिला ने नवजात को दिया जन्म

DNB Bharat Desk

 

यात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ने पर भभुआ स्टेशन पर आरपीएफ ने महिला को अनुमंडलीय अस्पताल में कराया भर्ती

डीएनबी भारत डेस्क

कैमूर जिले से है जहां वाराणसी से रांची जा रही आसनसोल पैसेंजर में एक महिला ने नवजात बच्चे को जन्म दिया है। वहीं इसकी सूचना ट्रेन में सवार यात्रियों ने   भभुआ RPF को दी। सूचना पर स्टेशन प्रबंधक व आरपीएफ ने महिला को मोहनिया के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों के द्वारा इलाज जारी किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

- Sponsored Ads-

वाराणसी से रांची जा रही आसनसोल पैसेंजर में महिला ने नवजात को दिया जन्म 2महिला की पहचान रांची के दिनेश लोहार की पत्नी आरती देवी के रूप में हुई है। महिला उत्तर प्रदेश में मलिकपुर ईट भट्टे पर अपने पति व दो बच्चों के साथ काम करती है। रांची जाने के दौरान महिला के पति भी साथ में थे लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण वह ट्रेन को पकड़ नहीं पाए। बनारस से रांची अपने ममेरा ससुर और दो लड़की के साथ ट्रेन मैं बैठकर महिला जा रही थी तभी भभुआ रोड स्टेशन पर ट्रेन आई तो महिला का ट्रेन में ही प्रसव हो गया।

वाराणसी से रांची जा रही आसनसोल पैसेंजर में महिला ने नवजात को दिया जन्म 3इस संबंध में उप निरीक्षक रामजीलाल गुप्ता ने बताया कि स्टेशन मास्टर और मुझे सूचना मिल की वाराणसी आसनसोल पैसेंजर जो वाराणसी की तरफ से आ रही है। उसमें गार्ड बोगी के तीसरे नंबर पर एक महिला को प्रसव पीड़ा दर्द हो रहा है। हम लोग भभुआ स्टेशन पर पहुंचे जहां महिला को ऑटो में लेकर अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में पहुंचे। महिला और उसके बच्चे दोनों स्वस्थ बताए गए हैं।

कैमूर संवाददाता देवव्रत तिवारी की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article