बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में स्वास्थ्य शिविर के दौरान 170 रोगियों का किया गया मुफ्त इलाज

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में अपने रिश्तेदार ऋषभ कुमार के जन्म दिन पर रौशन हॉस्पिटल हेमरा बेगूसराय के निदेशक डॉ. रौशन भारद्वाज के द्वारा गुरुवार को पंचायत भवन मेघौल पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का उद्घाटन मुखिया पुरुषोत्तम सिंह , डॉ. रौशन भारद्वाज एवं डॉ. सारिका कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया ।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में स्वास्थ्य शिविर के दौरान 170 रोगियों का किया गया मुफ्त इलाज 2शिविर में डॉ. रौशन भारद्वाज व डॉ. सारिका कुमारी के द्वारा 170 रोगियों का स्वास्थय जांच किया गया । तथा मुफ्त दवा वितरित किया । मौके उप मुखिया रामेश्वर पासवान , केशव कुमार , हरिद्वार प्रसाद सिंह , रंजीत सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे ।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article