पटना ने धीरेंद्र शास्त्री के विरोध के बाद गया के कार्यक्रम का भी शुरू हो गया विरोध, इस बार राजनीतिक दल नहीं बल्कि…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की बिहार के पटना में पहले कार्यक्रम को जहां राजनीतिक विरोध का सामना करना पड़ा था तो अब उनके गया में सुनियोजित कार्यक्रम का भी विरोध शुरू हो गया है। दरअसल पटना में कार्यक्रम के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने घोषणा की थी कि अक्टूबर में बिहार के गया आएंगे और फिर उनका कार्यक्रम शेड्यूल भी कर दिया गया। गया में 29 अक्टूबर से 5 नवंबर तक पंडित धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम तय किया गया जिसमें भागवत और गरुड़ पुराण की कथा कही जायेगी लेकिन इस कार्यक्रम का विरोध होना शुरू हो गया है।

- Sponsored Ads-

पटना के कार्यक्रम का विरोध तो राजनीतिक था लेकिन गया के कार्यक्रम का विरोध कोई राजनीतिक दल नहीं कर रही बल्कि गया के पंडे और पुजारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि गया के पंडों का कहना है कि जिस समय पंडित धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम रखा गया है वह समय गया में पिंडदान का है जिसके कारण गया में भारी भीड़ रहेगी और पंडित धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम के कारण भी लाखों लोग गया पहुंचेंगे जिससे परेशानी होगी। गया के पंडों ने धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article