यूपी में ‘जाम’ छलकाना पड़ेगा महंगा, नई आबकारी नीति के तहत अप्रैल से…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद अब ‘जाम’ छलकाने वालों के लिए उत्तर प्रदेश से भी एक बुरी खबर है। यह खबर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक फैसले की वजह से है। दरअसल यूपी के सीएम ने कैबिनेट की बैठक में नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है जिसके बाद अब यूपी में शराब महंगा हो जाएगा। यूपी सरकार ने सभी शराब और भांग के दुकानों को लाइसेंस रिन्यू करने का निर्देश दिया है जिसके लिए दुकानदारों को लाइसेंस फीस में दस फीसदी अधिक रकम चुकानी होगी। जिसका सीधा असर शराब के मूल्यों पर पड़ेगा।

- Sponsored Ads-

मिली जानकारी के अनुसार यूपी सरकार ने इस वर्ष शराब के माध्यम से 45 हजार करोड़ रुपए राजस्व जुटान की तैयारी कर रही है। इस नई नीति के मुताबिक अप्रैल के महीने से लाइसेंस की फीस के लिए 10 फीसदी ज्यादा पैसा चुकाना होगा। वहीं, मॉडल शॉप पर शराब परोसने के लिए 1 लाख रुपये सालाना ज्यादा देना होगा। यूपी में पिछले वर्ष ही शराब की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। उस दौरान एक्सरसाइज ड्यूटी लगाने के कारण कीमतों में इजाफा हुआ था।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article