समस्तीपुर में बीयर लदी पिकअप पलटी, बीयर लूटने की मची होर

DNB Bharat

समस्तीपुर जिला के उजियारपुर थानाक्षेत्र के लोहागीर पंचायत की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 
बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाबजूद भी शराब माफियाओं द्वारा आये दिन शराब की बिक्री धड़ल्ले से किया जा रहा है जिसका जीता जगता उद्धाहरण है कि समस्तीपुर जिला के उजियारपुर थानाक्षेत्र के लोहागीर पंचायत का जहां शराब माफ़ियाओं के द्वारा मालपुर गांव वार्ड दो में अहले सुबह चैता जाने वाली सड़क पर एक बीयर लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।

समस्तीपुर में बीयर लदी पिकअप पलटी, बीयर लूटने की मची होर 2

घटना के बाद ग्रामीणों में बीयर लूटने की होड़ मच गई। लोग बोरा झोला आदि में बीयर भरकर ले जाने लगे। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप व बीयर को जप्त कर छानबीन में जुटी है। वहीं इलाके में पुलिस टीम बीयर की खोजबीन में जुटी है। कुछ जगहों से बीयर बरामद भी किए गए हैं। हालांकि अधिकांश बीयर लोगों ने गायब कर दिया।

- Sponsored Ads-

बताया गया कि धमुआ चौक की ओर से एक पिकअप चैता की ओर जा रही थी। तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। पिकअप पर पके हुए आम के नीचे आम के ही कैरेट में बीयर भर कर रखी गई थी। वहीं पिकअप गांव के ही एक युवक का बताया गया है। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस जब बीयर और वाहन को अपने साथ थाने ले गई। हालांकि अभी बियर की गिनती की जा रही है जिस कारण बरामद बीयर की संख्या स्पष्ट नहीं हो पाई है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article