कोचिंग संस्थान संचालक सरकारी शिक्षक सावधान बख्शे नहीं जाएंगे – बीईओ

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी ने जारी किया फरमान।

डीएनबी भारत डेस्क 

कोचिंग संस्थान चलाने वाले सरकारी शिक्षक सावधान हो जाएं, अब ऐसे शिक्षकों की खैर नहीं है। पकड़े जाने पर सख्त रूप से दंडित किए जाएंगे। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक का सख्त निर्देश है कि प्रदेश में कोई भी सरकारी शिक्षक किसी भी कोचिंग संस्थान का न तो संचालक होंगे और न ही बातौर शिक्षक ही होंगे।

- Sponsored Ads-

इसके लिए प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी ने निरीक्षण करने का निर्णय लिया है और निरीक्षी अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति किया गया है। निरीक्षण के दौरान पकड़े जाने पर किन्हीं को बख्शा नहीं जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड शिक्षा पदधिकारी दानी राय ने दिया है।

बीईओ ने बताया कि डीएम ने प्रखंड अंतर्गत संचालित सभी कोचिंग संस्थान की सूची हर हाल में मुख्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। डीएम के आदेश के आलोक में प्रखंड के सभी संकुल समन्यवकों को निर्देशित किया गया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article