वीरपुर में अनियंत्रित ट्रैक्टर गड्ढ़े में पलटा बाल बाल बची चालक की जान

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र वीरपुर पूर्वी पंचायत की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 
बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नं 8 लखनपुर टोला के पास एक अनियंत्रित ट्रक्टर गड्ढ़े में फिसल कर पलट गया। इस घटना में ड्राईवर की बाल बाल बची जान हलांकी उक्त घटना में ट्रेक्टर चालक को हल्की फुलकी चोटें आई है।

मौके पर मौजूद लोगों की मदद से ड्राईवर को ग्रामीण चिकित्सकों के यहां प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उक्त ड्राईवर को जांचोपरांत बताया कि ये पूर्णतः सुरक्षित व स्वस्थ हैं। लोगों ने यह भी बताया कि ट्रक्टर मोहनपुर की ओर से वीरपुर की ओर खाली डाला लेकर जा रहा था।

- Sponsored Ads-

मोर पर अनियंत्रित हो जाने से गढ़्ढ़े ट्रेक्टर जा पलटा। जिसे ग्रामीणों ने अपने स्तर से खिंचकर रोड पर लाया तो ड्राईवर गाड़ी  चलाकर ले गया। मौजूद लोगों ने यह भी बताया कि डाला देखने से लग रहा था कि कहीं से ईंट उतार कर लौटा था।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article