तेघड़ा थाना परिसर में प्रेमी युगल की कराई गई शादी

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के तेघड़ा थाना परिसर का मामला। तेघड़ा थाना क्षेत्र के बजलपुरा निवासी राजीव कुमार का वीरपुर थाना क्षेत्र के फाजिलपुर निवासी नूतन कुमारी से चरल रहा था प्रेम प्रसंग।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में सामाजिक रूढ़िवादिता को चुनौती देते हुए एक प्रेमी युगल ने आज थाना परिसर में ही शादी रचा ली एवं साथ जीने मरने की कसमें भी खाई। मामला तेघड़ा थाना परिसर का है । बताया जा रहा है कि तेघड़ा थाना क्षेत्र के बजलपुरा निवासी राजीव कुमार का वीरपुर थाना क्षेत्र के फाजिलपुर निवासी नूतन कुमारी से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

- Sponsored Ads-

तेघड़ा थाना परिसर में प्रेमी युगल की कराई गई शादी 2

लेकिन दोनों प्रेमी युगल का अलग-अलग जाति से होने के कारण सामाजिक बंधन एवं परिजनों का विरोधाभास सामने आ रहा था। लेकिन इन विरोध को चुनौती देते हुए प्रेमी युगल ने सर्वप्रथम तेघड़ा थाना में आवेदन दी एवं साथ जीने मरने की कसमें खाई तब जाकर तेघड़ा थाना अध्यक्ष के समक्ष ही अन्य जनपतिनिधियों की मौजूदगी में राजीव एवं नूतन ने साथ जीने मरने की कसमें खाई और एक दूसरे के हो गए । आज इन दोनों की साहसिक कदम की प्रशासन के साथ-साथ आम लोग भी काफी सराहना कर रहे हैं।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article