वीरपुर थाना क्षेत्र के चौकीदार, दफादारों ने काला बिल्ला लगाकर किया विरोध प्रदर्शन

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर में चौकीदार, दफादार ने अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए अपनी मांगों को लेकर कला बिल्ला लगाकर किया विरोध प्रदर्शन।

डीएनबी भारत डेस्क 
बेगूसराय जिला अंतर्गत वीरपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न महालों में कार्यरत चौकीदारों, दफादारों ने वीरपुर थाना परिसर में बिहार राज्य दफादार चौकीदार संघ के आह्वान पर अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

वीरपुर थाना के सभी चौकीदार दफादार पूर्व में सेवानिवृत्त तथा सेवानिवृत्त होने वाले दफादार चौकीदारों के आश्रितों की बहाली हेतु अध्यादेश लाकर उसे बिहार विधानसभा से पास कराने तथा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के तहत आश्रितों की बहाली हेतु ससमय दिए गए आवेदन जिसे प्रशासनिक स्थिलता के कारण नियुक्ति पत्र निर्गत नहीं किया गया उसे नियुक्ति पत्र निर्गत करने की मांगों को लेकर बिहार सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए आंदोलन के रास्ते ठोस कदम उठाने का संकल्प लिया।

- Sponsored Ads-

मौके जिला कोषाध्यक्ष अमरजीत पासवान, राम वृक्ष पासवान, अमित कुमार, राम बहादुर पासवान, राम कुमार महतो सहित क्षेत्र के सभी स्वेछिक सेवानिवृत्त के आश्रीत मौजूद थे। ‌

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article