आसमान छूते टमाटर के मूल्य के बीच पटना में यहां मिल रहा मात्र 80 रुपए किलो, जानें कहां…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

जब पूरे देश में टमाटर का भाव डेढ़ शतक पार कर चुका है और पूरे देश में टमाटर की कीमतों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है उस वक्त पटना में टमाटर मात्र 80 रुपए किलो मिल रहा है। बस शर्त यह है कि एक व्यक्ति को अधिकतम दो किलो टमाटर मिलेगा। सस्ती टमाटर की खबर सुन टमाटर के खरीददारों की जबरदस्त भीड़ जुट रही है। बिहार की राजधानी पटना में बिस्कोमान में टमाटर मात्र 80 रुपए किलो मिल रहा है। मामले में बिस्कोमान के चेयरमैन सुनील सिंह ने बताया कि जब हर जगह प्याज का दाम 120 रुपए किलो या इससे भी अधिक था तब हम बिहार के लोगों को मात्र 35 रुपए किलो की दर से प्याज उपलब्ध करवा रहे थे उसी प्रकार अभी जब टमाटर का दाम बहुत अधिक है तो हम टमाटर सस्ती कीमत पर लोगों को उपलब्ध करवा रहे हैं।

- Sponsored Ads-

उन्होंने बताया कि केंद्रीय उपभोक्ता मंत्रालय की ओर से नैफेड के सहयोग से हमे सस्ते दर पर टमाटर उपलब्ध कराया जा रहा है जो हम यहां के लोगों को उपलब्ध करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले दिन यहां टमाटर का मूल्य 90 रुपए किलो था जो कि अब 80 रुपए किलो है। इस दर पर लोग अधिकतम दो किलो टमाटर खरीद सकते हैं। उन्होंने बताया कि टमाटर भाव सामान्य होने तक बिहार में बिस्कोमान लोगों को कम मूल्य पर टमाटर उपलब्ध कराते रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पटना में 40 जगहों को चिह्नित किया गया है जहां टमाटर की उपलब्धता के साथ कम मूल्य पर टमाटर बेचा जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article