बिहार के तीन जिले में वज्रपात से चार की मौत, सीएम ने की 4 लाख अनुग्रह राशि की घोषणा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

कल 11 जुलाई 2023 को वज्रपात से पूर्वी चम्पारण में 02, कटिहार में 01 और कैमूर में 01 व्यक्ति की हुयी मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने अविलंब मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं।

- Sponsored Ads-

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article