14 को बिहार आएंगे केंद्रीय मंत्री आर के सिंह, आरा में अधिकारियों के साथ…

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह एक दिवसीय बिहार दौरा पर 14 अगस्त को आयेंगे। दौरे के क्रम में केंद्रीय मंत्री 14 अगस्त को सुबह 10.20 बजे पटना आएंगे, उसी दिन सड़क मार्ग से आरा (भोजपुर) के लिये रवाना हो जाएंगे।

- Sponsored Ads-

आरा में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ की स्थिति और चलाये जा रहे बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे। बाद में वे स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय मंत्री 14 अगस्त को ही शाम में पटना वापस आएंगे और विमान से दिल्ली वापस लौट जाएंगे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article