गुणानंद मिश्र का निधन बेगूसराय पत्रकारिता क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति

DNB Bharat

दैनिक प्रभात खबर बेगूसराय के पूर्व ब्यूरो प्रमूख और वर्तमान ब्यूरो विपिन कुमार मिश्र के पिता थे गुणानंद मिश्र।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय पत्रकारिता जगत में अपनी महती भूमिका के लिए जाने जाने वाले बेबाक वरिष्ठ पत्रकार, पूर्व प्रभात खबर के ब्यूरो एवं वर्तमान ब्यूरो विपिन कुमार मिश्र के निधन के दुखद समाचार से पूरे बेगूसराय जिला के इलेक्ट्रॉनिक, प्रिन्ट एवं सोसल मीडिया जगत में शोक की लहर दौर गई।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में तेघड़ा अनुमंडल पत्रकार संघ अध्यक्ष शशिभूषण भारद्वाज ने कहा बेगूसराय पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, अपनी बेबाक पत्रकारिता के लिए मशहूर, बेगूसराय जिला में प्रभात खबर को नई उंचाई एवं आयाम देने के साथ जिला में पत्रकारों के सम्मान और हक हकूक की लड़ाई लड़ने में बढ़ चढ़कर भागीदारी करने के लिए गुणानंद मिश्र आजीवन याद किये जांएंगे।

बेगूसराय मीडिया जगत के लोगों ने एक स्वर में कहा गुणानंद मिश्र का निधन हमारे पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है जिसकी पूर्ति निकट भविष्य में नहीं हो सकती है। बेगूसराय में निर्भीक एवं पत्रकारिता के रीढ़ कहे जाने वाले युवा पत्रकारों के गार्जियन के नाम से मशहूर प्रभात खबर दैनिक सहित विभिन्न समाचार पत्र के ब्यूरो के रूप में अपनी महती भूमिका के लिए हमेशा याद किए जाएंगें।

मौके पर दैनिक अखबार हिन्दुस्तान ब्यूरो स्मिथ पराग, दैनिक जागरण ब्यूरो रूपेश कुमार, दैनिक भास्कर ब्यूरो भवेश कुमार, जी न्यूज जीतेन्द्र कुमार, आजतक सौरभ कुमार, न्यूज 18 संतोष कुमार, टीवी 9 भारतवर्ष सुमित कुमार बबलू, एबीपी न्यूज धनंजय झा गोल्डी, डीएनबी भारत नीरज कुमार, हिन्दुस्तान समाचार सुरेन्द्र किशोरी, भारत 24 हरेराम, न्यूज 24 जीवेश तरूण सहित जिला के विभिन्न बैनर के पत्रकारों ने मीडिया जगत के लिए गुणानंद मिश्र के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article