आशा कार्यकर्ता एवं आशा फैसिलिटेटर अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गई

DNB Bharat

पीएचसी बरौनी में कार्यरत आशा कार्यकर्ता एवं आशा फैसिलिटेटर बुधवार से राज्य संघ के आह्वान पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए।

डीएनबी भारत डेस्क 

पीएचसी बरौनी में कार्यरत आशा कार्यकर्ता एवं आशा फैसिलिटेटर बुधवार से राज्य संघ के आह्वान पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इस दौरान पीएचसी परिसर में सभी आशा धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

- Sponsored Ads-

आशा संघ बरौनी अध्यक्ष नीलम झा, सचिव वैदेही कुमारी ने बताया कि सरकार आशा एवं आशा फैसिलिटेटर को कम से कम दस हजार रुपए मासिक भत्ता, कोविड काल में किए गए कार्य के लिए दस हजार रुपया भत्ता, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सेवानिवृत्त के उपरांत दस लाख रुपया भुगतान करने सहित अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल किया गया है।

जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तब हड़ताल जारी रहेगा।इस अवसर पर संगीता कुमारी, आभा सिन्हा, अनिता देवी, आशा माला रेणु देवी, रुबी देवी, नीतू कुमारी, निशा कुमारी, मीना देवी अनिता शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article