सड़क दुर्घटना में बाल बाल बचे वीरपुर थाना पुलिस पदाधिकारी, आई गंभीर चोटें

DNB Bharat

विभागीय कार्य से बेगूसराय जाने के क्रम में वीरपुर के कारीचक के पास हुआ सड़क हादसा।

डीएनबी भारत डेस्क 
शनिवार को वीरपुर थाना से विभागीय कार्य को लेकर मोटसइकिल से बेगूसराय कि ओर जा रहे पुलिस पदाधिकारी कारीचक के पास सड़क दुर्घटना में बाल बाल बच गए। घटना स्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वीरपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी विरेन्द्र कुमार रोड ऐक्सिडेंट में उस समय बाल बाल बच गए जब वीरपुर की ही ओर से एक अनियंत्रित टेम्पो बीआर 09 सीबी 0193 ने साइड से उनके बाइक में जबरदस्त ठोकर मार दिया।

जिससे वे कारीचक स्थित केला गुदाम के पास बाइक सहित गढ्ढे में जा गिरे। इस घटना में उनका बाइक भी छतीग्रस्त हुआ और उन्हें भी चोटें आई है। स्थानिय लोगों की मदद से उन्हें अस्पात भेजा गया एवं टेम्पो सहित ड्राइवर को पकड़कर थाना के हवाले कर दिया। इस संबंध में थाना पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि उन्हें घुटना समेत शरीर के अन्य भागों में चोटें आई है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article