नवपदस्थापित प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी आयुष सिंह ने बरौनी में किया पदभार ग्रहण

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय परिसर स्थित ई किसान भवन में शुक्रवार को नव पदस्थापित प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी आयुष सिंह ने निवर्तमान प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार सिंह से पदभार ग्रहण किया। मिली जानकारी अनुसार बीते दिनों नए बैच के प्रशिक्षु पदाधिकारी आयुष सिंह ने योगदान दिया था। जिसे संयुक्त निदेशक कृषि शष्य प्रक्षेत्र मुंगेर के निर्देश पर जिला कृषि पदाधिकारी बेगूसराय ने बतौर प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी पदस्थापित किया है।

वहीं निवर्तमान प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार सिंह को राज्य सरकार द्वारा अनुमंडल कृषि पदाधिकारी के रूप पदोन्नति मिलने पर जिला कृषि अधिकारी द्वारा अनुमंडल कृषि पदाधिकारी तेघड़ा के पद पर पदस्थापित किया गया है। इससे प्रखण्ड कृषि परिवार बरौनी में शुक्रवार को पूरा दिन हर्ष का माहौल बना रहा। वहीं इस हर्ष के माहौल में नवपदस्थापित प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी बरौनी आयुष सिंह एवं नव पदोन्नत अनुमंडल कृषि पदाधिकारी विजय कुमार सिंह को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा ।

नवपदस्थापित प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी आयुष सिंह ने बरौनी में किया पदभार ग्रहण 2मौके पर बीटीएम कुन्दन कुमार, लेखापाल वन्दना कुमारी, कृषि समन्वयक नवीन कुमार, राजकिशोर सिंह, निकेश कुमार, एटीएम ज्ञानेश्वर कुमार, कार्यपालक सहायक विनीता कुमारी ,कृषि समन्वयक एवं कृषि सलाहकार श्याम कुमार, राजकुमार सहित सभी ने बुके भेंटकर एवं पुष्पों की माला से सम्मानित किया तथा शुभकामनाएं दिया और दोनों पदाधिकारियों के उज्वल भविष्य की कामना की।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article