महाराष्ट्र में हो गया खेला, शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम बने अजीत पवार, 30 विधायक के साथ…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

महाराष्ट्र में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। सियासी हलचल इस कदर तेज हुई है मानो भूकंप ही आ गई। दरअसल एनसीपी नेता अजीत पवार एनसीपी से बगावत कर शिंदे सरकार में शामिल हो गए और शिंदे सरकार में उन्होंने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली। अजीत पवार अपने 30 समर्थक विधायकों के साथ शिंदे सरकार में अपना समर्थन दिया है। अजीत पवार के साथ ही एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल भी एनसीपी से बगावत कर अजीत पवार का साथ दिया है।महाराष्ट्र में हो गया खेला, शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम बने अजीत पवार, 30 विधायक के साथ... 2

- Sponsored Ads-

विदित हो कि अजीत पवार महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष थे। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप कर अपने 30 समर्थक विधायकों के साथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री शिंदे की मौजूदगी में राज्यपाल ने अजीत पवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। वहीं अजीत पवार के साथ एनसीपी के बागी नेता छगन भुजबल, संजय बंसोडे, धनंजय मुंडे, हसन मुश्रीफ, दिलीप पाटीन ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article