श्रावणी मेले को लेकर झमटिया घाट का एसडीओ ने किया निरीक्षण

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

श्रावणी मेले को लेकर बछवाड़ा प्रखंड का प्रसिद्ध झमटिया गंगा घाट का निरीक्षण शनिवार को तेघड़ा  अनुमंडलाधिकारी राकेश कुमार बछवाड़ा बीडीओ कुमारी पूजा ने किया। निरीक्षण के दौरान सावन में श्रद्धालुओं के स्नान करने दौरान किसी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए झमटिया घाट पर शौचालय,साफ सफाई सही ढंग से नही रहने पर साफ सफाई का निर्देश कर्मियों को दिया।

- Sponsored Ads-

साथ ही निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि  धाम घाट मिथलांचल इलाके का आस्था का केंद्र माना जाता है। सालो भर तो श्रद्धालु यहां गंगा स्नान के लिए आते ही है खास कर के सावन में श्रद्धालुओं का जनसैलाव उमर पड़ता है। उन्होंने बताया कि श्रावणी मेले में आने वाले कांवरियों के लिए झमटिया घाट पर पुरे घाट पर बांस और बल्ले से घेराबंदी की जायगी ताकि कावरियों को जल लेने में किसी प्रकार की कोई समस्या न हो।

श्रावणी मेले को लेकर झमटिया घाट का एसडीओ ने किया निरीक्षण 2 निरीक्षण के दौरान उन्होंने कावरियों को गंगा घाट जाने और गंगा जल लेकर लौटने के दौरान अलग अलग रूट का भी अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि झमटिया धाम गंगा घाट पर लाइट एव श्रद्धालुओ के लिए जो सुविधा जरूरी समझी जायगी वो सभी सुविधा मुहैया की जाएगी।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article