डीएनबी भारत डेस्क
खगड़िया में एक क्लिनिक में इलाज के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई जिसके बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जम कर हंगामा किया। मामला सोनवर्षा घाट की है जहां एक निजी क्लीनिक में इलाजरत पौरा गांव निवासी बिपिन कुमार की आठ वर्षीय पुत्री दीपा की मौत हो गई।
- Sponsored Ads-

बच्ची की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया वहीं परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों ने बच्ची को गलत इंजेक्शन लगा दिया जिसके बाद बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद हंगामा कर रहे परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। मामले की सूचना के बाद मौके पर स्थानीय थाना की पुलिस पहुंच कर आक्रोशित परिजनों को समझा कर मामला शांत कराया।
खगड़िया से राजीव कुमार
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-