हिन्दी दैनिक समाचार के पत्रकार को पितृशोक

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के छौड़ाही प्रखंड के हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता बलराम चौधरी के 75 वर्षीय पिता राम कुमार चौधरी का निधन सोमवार को उनके पैतृक आवास भोजा में हो गया।

स्व. चौधरी के निधन पर जिला पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा , अनुमंडल सचिव राजेश कुमार, पत्रकार बिमलेश चौधरी , श्याम नंदन महतो , अभिषेक सिन्हा , पूर्व प्रमुख मिथलेश मिश्र , प्रखंड राजद अध्यक्ष मो. जियाउर्रहमान उर्फ शैफी भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि भूषण मेहता , जदयू के निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष शंकर यादव,माले नेता अवधेश कुमार समेत अनेक सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओ ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया है।

- Sponsored Ads-

स्व. राम कुमार चौधरी कॉपरेटिव बैंक खोदावंदपुर से अवकाश ग्रहण के पश्चात अपने गांव में रह रहे थे और कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर से नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article