जदयू-राजद पर पीके का प्रहार, कहा ‘मैने मुंह खोला तो खुल जायेगा सबका धोती-पायजामा’

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

खुद को सुशासन बाबू कहलाना पसंद करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार एक घोटाले को लेकर घिरती नजर आ रही है। इसी क्रम में बिहार की जनता को लगातार उनके हक के लिए सचेत कर रहे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया। प्रशांत किशोर ने कहा कि जेडीयू और आरजेडी के नेता जनता को लूट रहे हैं। कोई उनसे पूछे कि इतना पैसा वो कहां से लेकर आ रहे हैं। मैंने तो इनके लिए काम किया है, अगर मेरा मुंह खुल गया तो किसी का धोती-पैजामा नहीं बचेगा।

- Sponsored Ads-

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि नीतीश कुमार एक उम्र दराज व्यक्ति हो चुके हैं, कहते कुछ और करते कुछ और हैं, बोलते कुछ और हैं। अब वो राजनीतिक और सामाजिक रूप से अकेले हो चुके हैं। प्रशांत किशोर ने लालू यादव, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि पहले बड़े भाई ने 15 साल बिहार को पीछे किया। अब 15 साल से छोटे भाई बिहार को पिछड़ेपन में धकेल रहे हैं। फिलहाल दोनों चाचा-भतीजा मिलकर बिहार को पीछे कर रहे हैं।

कहां से इतना पैसा ला रहे तेजस्वी यादव कि चार्टर प्लेन में मना रहे बर्थ डे? 
प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “आज राजद, जदयू के नेता बिहार के गरीब लोगों को लूट कर अपना काम चला रहे हैं। तेजस्वी यादव अपना बर्थ डे चार्टर प्लेन में मना रहे हैं, उनसे मीडिया कभी क्यों नहीं पूछती कि आखिर वो इतना पैसा कहां से ला रहे हैं? प्रशांत किशोर ने कहा कि क्या कभी तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार से सवाल किया गया है कि बिहार में वो किन लोगों से पैसा लेकर अपनी इतनी बड़ी पार्टी चला रहे हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article